भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जवरीमल्ल पारख के लिए / कांतिमोहन 'सोज़'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:48, 2 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |संग्रह=दोस्तों...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(यह ग़ज़ल जवरीमल्ल पारख के लिए)

क्यूँ पूछता है तू कि अभी कितनी रात है।
क्या दिन के बाद तेरी दुखों से नजात है॥

बाद उम्र भर के रंज न आई ख़ुशी की रात
ऐ गर्दिशे-मुदाम<ref>सुख-दुख का स्थाई चक्र</ref> तेरी क्या बिसात है।

सीने से ग़म लगाए रहे हम ख़ुशी-ख़ुशी
सबसे यही कहा कि तेरा इल्तफ़ात<ref>कृपा</ref> है।

मग़रूर थे कि छोड़ चले तेरा संगे-दर
यह क्या पता था अपनी वही कायनात<ref>ब्रह्माण्ड</ref> है।

जितना लगाओ ज़ोर ये तोड़ी न जाएगी
ये प्यार की लगन है वफ़ा की सबात<ref>दृढ़ता</ref> है।

आ देख अपना खेल अभी बदमज़ा न हो
मैं हूँ कठिन पहाड़ है बारे-हयात<ref>ज़िन्दगी का बोझ</ref> है।

रोना है गर ज़रूर तो कुछ दूर जा के रो
नाकारा सोज़ ये तो तेरे बस की बात है॥


2002-2017

शब्दार्थ
<references/>