भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
तन्हा इश्क के ख़्वाब ना बुन / नासिर काज़मी
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:09, 2 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर काज़मी }} Category:गज़ल तन्हा इश्क के ख़्वाब ना बुन<br> ...)
तन्हा इश्क के ख़्वाब ना बुन
कभी हमारी बात भी सुन
थोड़ा गम भी उठा प्यारे
फूल चुने हैं खार भी चुन
सुख़ की नींदें सोने वाले
मरहूमी के राग भी सुन
तन्हाई में तेरी याद
जैसे एक सुरीली धुन
जैसे चाँद की ठंडी लौ
जैसे किरणों कि कन मन
जैसे जल-परियों का ताज
जैसे पायल की छन छन