Last modified on 6 जून 2008, at 19:47

शांत सरोवर का उर / सुमित्रानंदन पंत

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:47, 6 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= गुंजन / सुमित्रानंदन पंत }} शांत स...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शांत सरोवर का उर
किस इच्छ के लहरा कर
हो उठता चंचल, चंचल !

सोये वीणा के सुर
क्यों मधुर स्पर्श से मरमर्
बज उठते प्रतिपल, प्रतिपल !

आशा के लघु अंकुर
किस सुख से पर फड़का कर
फैलाते नव दल पर दल !

मानव का मन निष्ठुर
सहसा आँसू में झर-झर
क्यों जाता पिघल-पिघल गल !

मैं चिर उत्कंठातुर
जगती के अखिल चराचर
यों मौन-मुग्ध किसके बल !

(फरवरी,1932)