भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जल गगन मगन / गगन गिल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:06, 7 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गगन गिल |संग्रह=थपक थपक दिल थपक थपक / गगन गिल }} जल गगन मग...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जल गगन मगन

दुख नगन नगन

आँख जलन जलन

नींद चलन चलन


तारे भगन भगन

सपने अगन अगन

विष जलन जलन

पीर चलन चलन


पांव थकन थकन

प्यास जगन बुझन

हिचकी भरन भरन

माया हिरन हिरन