भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
आसमानों में छिपा था शायद / विजय वाते
Kavita Kosh से
					Pratishtha  (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:35, 12 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= दो मिसरे / विजय वाते }}  आसमानों में छु...)
आसमानों में छुपा था शायद|
चांद घर लौट के आया शायद|
रास्ते घर के हो गए रोशन,
गज़बदन जल में फँस गया शायद|
काफ़िला मेरा लुट गया होता,
मुझ से कुछ ज़ुल्म हो गया शायद|
हर नतीज़े की वज़ह होती है,
कागा मुंडेर से उड़ा शायद|
अब के फिर हाथ तो उठाओगे 'विजय'
अब के मंज़ूर हो दुआ शायद|
 
	
	

