भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इज़्ज़तपुरम्-7 / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:28, 28 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=इज़्ज़तपुरम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शिथिल परम्पराओं
को तोड़ना
क्या पाप है?
ग्रंथियों से
बाहर निकलना
अभिशाप है?

संस्कृति के
टूटने का ख़तरा
बार -बार
करमू के
जमे ख़ून को
कचोटता है

क्या अब
बेटी के
नाज़ुक कंधों पर
दायित्वों का
बोझ हो?
क्या वह
वहन कर पायेगी?

क्या वह
अजनबियों के
सम्मुख फैलाये
कटोरे जैसे हाथ
कैसे कल पीले होगे?