भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खूंटियों पर टांगते हम / कल्पना 'मनोरमा'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:34, 9 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कल्पना 'मनोरमा' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खूंटियों पर टांगते हम
बेहिचक अपने उदासी।

मौन दरवाजे संजोतीं
भोर से करतीं प्रतीक्षा
स्वेदकण भी साँझ ढलते
बाँचने लगते समीक्षा

सिर झुकाए सूना करतीं
जिन्दगी की उलटवासी।

सोचतीं रहतीं न कहतीं
अनमने मन की व्यथा को
पीढ़ियों से सुन रहीं हैं
अनकही धूसर कथा को

जब अबोलापन सताता
क्लांत मन भरतीं उवासी।

रातभर करतीं छिपाकर
हर थकन की मेजबानी
सोखतीं परिधान से वे
उलझनों की तर्जुमानी

बोझ ढोतीं ख्वाहिशों का
माँगतीं दिखतीं दुआ सी।