Last modified on 11 अक्टूबर 2017, at 22:34

एक अँजुरी धूप / यतींद्रनाथ राही

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:34, 11 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=यतींद्रनाथ राही |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक अँजुरी धूप आँगन
भर गया उल्लास
एक पँखुरी मुस्कराई
लिख गयी मधुमास।

लहर मचली
ज्वार उमड़े
एक आहट पाँव
चाँदनी में घुल गयी वह
एक क्शण की छाँव
एक पल की बात गूँगी
कल्पशत आभास।

एक क्शण
स्पर्श कोमल
बज उठे तन-तन्त्र
एक स्वर वंशी निनादित
सोम का अभिमन्त्र
एक झुकते पलक
सिमटे
आक्षितिज आकाश।

एक शब्दातीत विस्मृति
पलक भर संयोग
एक क्शण का डूबना
सौ जन्म का सुख-भोग
एक
अमृत बूँद पावन
मुक्ति का विश्वास।