Last modified on 22 अक्टूबर 2017, at 23:52

कैसे-कैसे दिन आए हैं / ब्रजमोहन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:52, 22 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ब्रजमोहन |संग्रह=दुख जोड़ेंगे हम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कैसे-कैसे दिन आए हैं
मन के टुकड़े-टुकड़े करके ओंठ काटकर मुसकाए हैं ...

रिश्ते-नाते कहने-भर के
तिनके-तिनके उड़ते घर के
जीवन के बदले में सपने एक-एककर सुलगाए हैं ...

मन चाहे सबको अपनाना
पैसा कर देता बेगाना
पेट काटकर ख़ूब हँसे हैं पेट कटा तो चिल्लाए हैं ...

आँख खुली है पर सोए हैं
अपने ही घर में खोए हैं
सुख की आस में आसमान ने रह-रह दुख ही बरसाए हैं ...

गीत कोई गाता जीवन के
मन को उड़ाता पँछी बन के
दूर कहीं पिंजरे टूटे हैं, पंख हवा से टकराए हैं ...