भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
दहकता गुलशन / राजीव रंजन
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:18, 9 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजीव रंजन |अनुवादक= |संग्रह=पिघल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
हिमालय सा विश्वास आज
बालू की भीत सा भरक उठा।
सन्नाटे की थाप पर
कोलाहल थिरक उठा।
चेहरे पर लगे जख्म
देख दर्पण दरक उठा।
रोके कौन बहारों को
जब मौसम बहक उठा।
जज्बाती हवाओं से
बादल भी लहक उठा।
बरसते अंगारों से
गुलशन अपना दहक उठा।
घर में लगी ऐसी आग
देख पड़ोसी अपना चहक उठा।