भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तेरे द्वारे आऊँ माँ / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'

Kavita Kosh से
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:31, 11 नवम्बर 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


-: सरस्वती वंदना :-

तेरे द्वारे आऊँ माँ
नितनित शीश नवाऊँ माँ
 
कुछ अपनी, कुछ जग बीती
दुनिया को बतलाऊँ माँ
 
ग़ज़लों के गुलदस्ते मैं
चरणों तक पहुँचाऊँ माँ
 
वाणी में बस जाना तुम
गीत, ग़ज़ल जब गाऊँ माँ
 
मेरी अभिलाषा है ये
तेरा सुत कहलाऊँ माँ
 
याद करे दुनिया जिससे
ऐसा कुछ कह जाऊँ माँ
 
लोग 'रक़ीब' समझते हैं
क्या उनको समझाऊँ माँ

--- सतीश शुक्ला 'रक़ीब'