भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरे कवि — 3 / तेजी ग्रोवर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:07, 20 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तेजी ग्रोवर |अनुवादक= |संग्रह=अन्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैंने देखा शव शब्द से वे खौफ़ नहीं खाते थे। ख़ून शब्द
से उनके पन्नों में कई वाक्य भीगे हुए थे। अन्तिम पंक्तियों
के ऊपर उनके गिद्ध घूमते थे आकाश में।

मरकर भी उनकी प्रेमिकाएँ आईना देखने आती थीं। उनके
अक़्सों पर वे धूल में धूल शब्द ही लिख पाते थे।

बच्चों को उन्हीं उँगलियों से खाना खिलाते थे।