Last modified on 21 नवम्बर 2017, at 22:21

आज उसके काफ़िये हैं तंग कितने / जयप्रकाश त्रिपाठी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:21, 21 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जयप्रकाश त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक रिश्ते में ख़ुशी के ढंग कितने।
दोस्ती में दुश्मनी के रंग कितने।

जिस ग़ज़ल की वाहवाही हो रही थी,
आज उसके काफ़िये हैं तंग कितने।

हाथ थामे जो अकेले चल पड़ा था,
रह गए पीछे न जाने संग कितने।

जागती आँखें जो सपने देखती थीं,
उनके सच से रह गए हम दंग कितने।

बन्द पन्नों की इबारत बाँचना क्या,
लिखे थे ख़त वक़्त ने बैरंग कितने।