भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
हवा / रुस्तम
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:51, 26 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रुस्तम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
किसने देखा है उसे कुरलाते हुए?
कहाँ?
कभी-कभी हवा भूल भी जाती है।
खोई आँखों से
सिक्का ढूँढ़ती है।
पीछे लौटती है, पछताती है।
किसी कोने में, किसी कोने में
किसने देखा है उसे पछताते हुए?
किसने?