भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ऐसा लग रहा है / रुस्तम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:39, 26 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रुस्तम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
ऐसा लग रहा है
एक शरीर ने मुझे छुआ है।

इस लगने का महत्त्व है।

यह लगना छूने से
कुछ ज़्यादा सुखद लग रहा है।

लगने का यह सुख
मुझे लगा रहे,
यही अच्छा है।

यही मुझे छुए।