भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भ्रम से उपज / कैलाश पण्डा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:10, 27 दिसम्बर 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

कल्पनाओं के
प्रांगण में
सुख-दु:खादि
पाटों के मध्य निर्वाह
कहने को छोर
जीवन की डोर
जो मुझ स्वयं के
भ्रम भ्रमर से उपज
किस्ती तो
रूकी हुई है
जलमग्र तो मैं हूं
जो घटित होता है
स्वीकार करता हूं
मानो भोग विलास की राह में
ठगा जाता रहा हूं
बुद्धि के मध्य
कोई विषैला सांप बैठा है
जो पनपने नहीं देता
धीरे-धीरे
केन्द्र बिन्दु ?
अधोमार्ग पर
गति कर रहा है
समय निकल रहा है।