भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
रब अगर मुझपे मेहरबाँ होता / रंजना वर्मा
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:18, 13 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=रंग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
रब अगर मुझपे मेहरबाँ होता
खुशनुमा मेरा आसमाँ होता
साथ देती अगरचे ये दुनियाँ
तू ही तो मेरा हमनवां होता
ग़र न दहशत का दौर आता तो
इक फ़साना नया बयाँ होता
छोड़ पतवार वह न देता तो
यूँ किनारा न दास्ताँ होता
राहजन बन: न लूट लेता तो
रहबरी का ही तो गुमाँ होता
कर के हिम्मत जो बढ़ गए होते
साथ अपने भी कारवाँ होता
वक्त रहते अगर संभल जाते
रास्ता क्यों धुँआ-धुँआ होता