भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कृषक (दोहे) / गरिमा सक्सेना

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:02, 30 मार्च 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

किस्मत हल को खेत में, कृषक रहा है खींच।
माटी को सोना करे, श्रम से अपने सींच।।

बाढ़ कभी सूखा कभी, सहे भाग्य की मार।
मरते रोज किसान हैं, चुप बैठी सरकार।।

भीगी पलकों को लिए, बैठा कृषक उदास।
अम्बर को है ताकता, ले वर्षा की आस।।

अन्न उगाता जो स्वयं, भूखा मरता आज।
लेकिन क्यूँ सरकार को, तनिक न आए लाज।।