भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दूसरों में कमी ढूँढ़ते हैं / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:38, 4 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=पूँजी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दूसरों में कमी ढूँढ़ते हैं।
कैसे कैसे ख़ुशी ढूँढ़ते हैं।

प्रेमिका उर्वशी ढूँढ़ते हैं।
पर वधू जानकी ढूँढ़ते हैं।

हर जगह गुदगुदी ढूँढ़ते हैं।
घास भी मखमली ढूँढ़ते हैं।

वोदका पीजिए आप, हम तो,
दो नयन शर्बती ढूँढ़ते हैं।

वो तो शैतान है जिसके बंदे,
क़त्ल में बंदगी ढूँढ़ते हैं।

आज भी हम समय की नदी में,
बह गई ज़िन्दगी ढूँढ़ते हैं।