भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बन के मीठी सुवास रहती है / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:27, 15 अप्रैल 2018 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब हाल-ए-दिल हम लिखते हैं।
वो हाल-ए-मौसम लिखते हैं।

अब सारे चारागर मुझको,
रोज़ दवा में रम लिखते हैं।

उनके गालों पर मेरे लब,
शोलों पर शबनम लिखते हैं।

रिस रिस कर दिल से निकलेंगी,
सोच, उन्हें हरदम लिखते हैं।

हँसने लगती हैं दीवारें,
बच्चे जब ऊधम लिखते हैं।

दुनिया के घायल माथे पर,
माँ के लब मरहम लिखते हैं।