भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
बढ़े चलो / विजय गौड़
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:00, 18 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय गौड़ |संग्रह=सबसे ठीक नदी का...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
निराशा की पौध नहीं
रंगों के बीज बोओ
उनके अत्याचारों को न सहो
हालत की मार समझ,
बर्फ की ठंडक नहीं
पहाड़ों का शीष धरो
तूफानों की तेजी नहीं
मन्द-मन्द बहती हवा के साथ,
तेज चटकती धूप नहीं
उगती हुई लालिमा के साथ
बढ़े चलो, बढ़े चलो, बढ़े चलो
‘पोको’, ‘पोटो’
रोको-रोको
छेड़ो गुरिल्ला वार।