भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चाँद का पैवन्द. / कल्पना सिंह-चिटनिस

Kavita Kosh से
Sirjanbindu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:17, 29 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कल्पना सिंह-चिटनिस |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


आकाश कितना समृद्ध,
फिर भी उसके दामन पर
चाँद का पैवन्द।

जमीं पर उस किनारे से
चांदनी है उतर रही,
और शहर के सारे मकान,
खंडहरों सी चुप्पी समोए वीरान,

फिर भी पुरानी मस्जिद से अज़ां
अभी देखना उठेगी।
तब ये वीराने क्या चुप रहेंगे?

नहीं,
निकल पड़ेंगे खोज में
बेबस और बेचैन होकर,
अज़ां के हक़दार के।