भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पकते गुड़ की गरम गंध से / नामवर सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:26, 5 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= नामवर सिंह }} {{KKCatKavita}} <poem> पकते गुड़ क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पकते गुड़ की गरम गन्ध से सहसा आया
मीठा झोंका। आह, हो गई कैसी दुनिया।
"सिकमी पर दस गुना।" सुना फिर था वही गला
सबने गुपचुप सुना, किसी ने कुछ नहीं कहा।
चूँ - चूँ बस कोल्हू की, लोहे से नहीं सहा
गया। चिलम फिर चढ़ी, "खैर, यह पूस तो चला... "
पूरा वाक्य न हुआ कि आया खरतर झोंका
धधक उठा कौड़ा, पुआल में कुत्ता भौंका।