भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुक्तक-21 / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:23, 14 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=मुक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वो सितम खूब ढाते रहे
हम सदा मुस्कुराते रहे।
टूट जातीं उमीदें मगर
ख्वाब भी झिलमिलाते रहे।।

इस धरा पर सभी का अधिकार है
सिर्फ यह ही श्रेष्ठ अटल विचार है।
मानता जो भूमि को निज सम्पदा
व्यक्ति की उस सोच को धिक्कार है।।

चला आ पिया यामिनी कह रही है
नदी प्यार की बीच में बह रही है।
न लब पर है शिकवा न कोई गिला ही
युगों से विरह की जलन सह रही है।।

हो प्यार बाँटता जो मेहमान नहीं मिलता
शैतान हर जगह ही भगवान नहीं मिलता।
पत्थर के देवता सब मंदिर में जा विराजे
है आदमी अनेकों इंसान नहीं मिलता।।

नहीं कहीं भी फूल न पत्ती पेड़ न ताल तलैया
कहीं न दिखते कीट पतंगे दाना दुनका दैया।
कहाँ बनाऊँ आज घोंसला पेड़ न कोई खोडर
दुखी बहुत सूखे तरु बैठी सोच रही गौरैया।।