भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिलके गल काटण आले का, हाँ भरकै नाटण आले का / गन्धर्व कवि प. नन्दलाल

Kavita Kosh से
Sandeeap Sharma (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:51, 8 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेराम भारद्वाज |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मिलके गल काटण आले का, हाँ भरकै नाटण आले का।।
दरगाह मै मुँह काला हो ।। टेक ।।
       
मात पिता गऊ गुरु ब्राह्मण, सन्तों से बैर लगावै जो,
पहर चाम के जूत ऊत, अग्नि कै पैर लगावै जो,
कैर लगावै आम कटादे, पापी कूप तलाब अटा दे,
फुड़वादे गऊशाला हो।।
     
मीत महीपति को माहुर दे, मित्र बणके घात करै,
उर के अन्दर कपट भर् या, हो मुख से मिठ्ठी बात करै,
गर्भपात करै नीच देख, डूबै मझधारा बीच देख,
सठ अग्नि लाणे वाला हो।।
        
बेटी बेच व्यवहार चलावै, लेकै ब्याज बनै बोहरा,
हाट हवेली महल चौबारे, बनवाले बैठक नोहरा,
ना घर धोहरा उस अन्यायी को, मारै खुद अपनी ब्याही को,
वो इन सब का साला हो।।
    
शंकर दास गुरु कृपा से, कट ज्याते भव भय बन्धन,
केशवराम कहैं शुभ सत्संग से, कूट वृक्ष भी हों चन्दन,
कुन्दन लाल नहीँ डर सकता, उसका दुश्मन क्या कर सकता,
जिसका राम रूखाला हो।।