Last modified on 19 अगस्त 2018, at 09:19

ऐसा कोई सपना जागे / नासिर काज़मी

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:19, 19 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर काज़मी |अनुवादक= |संग्रह=दी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ऐसा कोई सपना जागे
साथ मिरे इक दुनिया जागे

वो जागे जिसे नींद न आये
या कोई मेरे जैसा जागे

हवा चली तो जागे जंगल
नाव चले तो नदिया जागे

रातों में ये रात अमर है
कल जागे तो फिर क्या जागे

दाता की नगरी में 'नासिर'
मैं जागूँ या दाता जागे।