भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
प्यारे देस की प्यारी मिट्टी / नासिर काज़मी
Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:29, 19 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर काज़मी |अनुवादक= |संग्रह=दी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
प्यारे देस की प्यारी मिट्टी
सोने पर है भारी मिट्टी
कैसे कैसे बूटे निकले
लाल हुई जब सारी मिट्टी
दुख के आंसू, सुख की यादें
खारी पानी खारी मिट्टी
तेरे वादे मेरे दावे
हो गये बारी बारी मिट्टी
गलियों में उड़ती फिरती है
तेरे साथ हमारी मिट्टी।