भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पतिव्रता सीतामाई को दिया तूने बनवास / शैलेन्द्र

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:03, 24 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेन्द्र }} Category:गीत <poem> पतिव्रता...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पतिव्रता सीतामाई को तूने दिया बनवास
क्यूँ ना फटा धरती का कलेजा
क्यूँ ना फटा आकाश

जुलम सहे भारी, जनकदुलारी
जनकदुलारी, राम की प्यारी
फिरे है मारी-मारी, जनकदुलारी
जुलम सहे भारी, जनकदुलारी

गगनमहल का राजा देखो, कैसा खेल दिखाए
सीप से मोती, गंदले जल में सुन्दर कँवल खिलाए
अजब तेरी लीला है गिरधारी

(फ़िल्म - आवारा)