Last modified on 24 जुलाई 2008, at 01:15

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ! / हरिवंशराय बच्चन

Tusharmj (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 01:15, 24 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन }} अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ! वृक्ष ह...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!


वृक्ष हों भले खड़े,

हो घने, हो बड़े,

एक पत्र-छाँह भी माँग मत, माँग मत, माँग मत!

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!


तू न थकेगा कभी!

तू न थमेगा कभी!

तू न मुड़ेगा कभी!-कर शपथ! कर शपथ! कर शपथ!

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!


यह महान दृश्‍य है-

चल रहा मनुष्‍य है

अश्रु-श्‍वेद-रक्‍त से लथपथ, लथपथ, लथपथ!

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!