Last modified on 17 अक्टूबर 2018, at 11:04

यह कोई वीरगाथा नहीं / सवाईसिंह शेखावत

Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:04, 17 अक्टूबर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सवाईसिंह शेखावत |संग्रह= }} {{KKCatK avita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

{{KKCatK avita}}

​​जानता हूँ यह कोई वीरगाथा नहीं है
कितने लोग जो बदल नहीं पाए दुनिया को
और न जीत पाए घटनाओं भरी तवारीख में
भूख-प्यास और चुप्पी भरी जिल्लतों के बीच
मामूली जिन्दगी जीते हुए लड़े हारे और बच रहे

चमकते शानदार हैं यह शहादत ये शौर्य-पदक
लेकिन कुछ लोग रोज गुमनाम शहीद होते हैं
न शोक न विलाप न गुणगान न कोई वीरगाथा
धैर्यपूर्वक जीवन के जरूरी काम करते हुए वे जीते-मरते हैं
ऐश्वर्य से छिन्न-भिन्न दुनिया के जख्मों को भरते हैं।