भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उलझे पथ कैसे सुलझाऊं / संदीप द्विवेदी

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:10, 8 दिसम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संदीप द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन पथ कैसे सुलझाऊं
उलझे पथ कैसे सुलझाऊं
सपने हैं सब आँखें बिछाए
राह कौन सी अपनाऊं
उलझे पथ कैसे सुलझाऊं..

उम्रों का अम्बार रखा था
तय कर लूँगा ये सोच खड़ा था
रह गया सोचते फिर जब देखा
जीवन बस कुछ शेष बचा था
अब है पश्चाताप मगर
किस युक्ति समय विपरीत घुमाऊं
उलझे पथ कैसे सुलझाऊं..

धरती ने चलकर सतत राह
दिन,सदियाँ ,साल बदल डाले
दुनिया ने खुद को कई बार
कितने रंगों में रंग डाले
मुझमे भी था वो कलाकार
अब कैसे वो हुनर दिखा पाऊं
उलझे पथ कैसे सुलझाऊं..

चल छोडें नदिया के धारे
रुक कर एक पतवार बना दें
जो सही है मैंने उथल पुथल
उससे कल का दौर बचा दें
जो छूट गया उसको भूलूं
जो है उसको मीत बनाऊं
उलझे पथ ऐसे सुलझाऊं
दे दूं जग को जो दे सकता हूँ
उनका पथ सरल बना जाऊं
उलझे पथ कैसे सुलझाऊं..