भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आग लगा सकती है कविता / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:06, 30 दिसम्बर 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आग लगा सकती है कविता
आग बुझा सकती है कविता

अगर चाह ले तो ऊसर में
बीज उगा सकती है कविता

जो घमंड में डूबे उनको
सबक़ सिखा सकती है कविता

कैसा भी वो संगदिल हो,पर
हँसा रुला सकती है कविता

जो पथभ्रष्ट हुए हैं उनको
राह दिखा सकती है कविता

खु़द्दारी का जज़्बा हो तो
मान बढ़ा सकती है कविता

नफ़रत करने वालों को भी
प्यार सिखा सकती है कविता

कैसी भी महफ़िल हो यारो
रंग जमा सकती है कविता