भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शहर में शहर / अनुक्रमणिका / नहा कर नही लौटा है बुद्ध

Kavita Kosh से
Jangveer Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:58, 22 जनवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लाल्टू |अनुवादक= |संग्रह=नहा कर नह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बारिश में बहती
नक्षत्रों के बीच
यात्राओं पर चली
मानव की गन्ध।

शहर में शहर की गन्ध है
मानव की गन्ध मशीनें बन
सड़क पर दौड़ती

बचते हम सरक आते
टूटे कूड़ेदानों के पास
वहाँ लेटी वही मानव-गन्ध

मानव-शिशु लेटा है
पटसन की बोरियों पर

गू-मूत के पास सक्रिय उसकी उँगलियाँ
शहर की गन्ध बटोर रहीं
जश्न-ए-आज़ादी से फिंके राष्ट्रध्वज में।