भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अन्तर्दाह / पृष्ठ 20 / रामेश्वर नाथ मिश्र 'अनुरोध'
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:03, 13 फ़रवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर नाथ मिश्र 'अनुरोध' |अनुव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
सौरभ निकुञ्ज पाली में
रजनी चन्द्रिका बिछाये
स्वागत करती थी मेरा
मणियों के दीप सजाये ।।९६।।
रजनी की तम - सरिता में
था चाँद विहँसता तिरता
मधुकण का भार सँजोए
मादक मारुत था फिरता ।।९७।।
रजनी के वक्षस्थल पर
सोता शशि, सीकर ढुलता।
नट - खट समीर से चंचल
अंचल पल-पल में खुलता।। ।।९८।।
झिलमिल मलयानिल चलकर
सुमनों की सेज सजाता
स्वप्निल अलसित आँखों से
झट-पट न वस्त्र हट पाता ।।९९।।
अब चाँद अग्नि बरसाता
अम्बर झरता ज्वाला-कण
लू लिए पवन है आता
जलता रे जीवन क्षण-क्षण ।।१००।।