भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रुत ने करवट बदली गूँजी छम-छम पायल की / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:01, 18 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रुत ने करवट बदली गूँजी छम-छम पायल की
झाँक रही है साँझ ओट ले झीने बादल की

घूँघट सरका कर सन्ध्या का रजनी झाँक रही
धुले धुले मुखड़े पर जैसे रेखा काजल की

झील किनारे खिले कास ने जब आँखें खोलीं
पवन उड़ाने लगा चुनरिया झीनी मलमल की

बहुत तपाया सूरज ने तब आयी ये बरखा
भीग उठी हो नयन कोर ज्यों काले बादल की

छलकी गागर घन बाला के शीश धरी है जो
एके बूँद आ गिरी गाल पर फिर निर्मल जल की