भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साथ में प्यार औ वफ़ा रखिये / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:55, 19 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साथ में प्यार औ वफ़ा रखिये
आप जीने का हौसला रखिये

जिंदगी चार दिन बची अब तो
क्यूँ किसी से कोई गिला रखिये

सिर्फ़ खुशियाँ नहीं मिला करती
हाथ ग़म से भी तो मिला रखिये

है नहीं साथ हर कोई देता
आप सबसे न आसरा रखिये

हर मुसीबत से है बचा लेती
साथ माँ बाप की दुआ रखिये