Last modified on 19 मार्च 2019, at 13:08

होती रहती मनमानी है / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:08, 19 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

होती रहती मनमानी है
दुनियाँ फिर भी अनजानी है

है कानून नियम सब झूठे
बात हुई सब बेमानी है

लिखी हुई है जो ग्रंथों में
वे बातें किसने मानी है

दुनियाँ एक सफ़ारी जैसी
हर इक मानव सैलानी हैं

बिना नियम चलती सरकारें
होती बेहद हैरानी है