Last modified on 12 अप्रैल 2019, at 19:25

चहुँ तरफा फैली आशायें / उमेश कुमार राठी

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:25, 12 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उमेश कुमार राठी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ना ही बंधन ना सीमायें
चहुँ तरफा फैली आशायें
अनुप्राणित हर जीवन रखता
मुदित मौन मन अभिलाषायें

होता हृदय बहुत ही कुंठित
पीड़ा देती जब चिंतायें
थक जाता एकांतवास भी
सह सहके कटु जीव व्यथायें
ना ही बंधन ना सीमायें
चहुँ तरफ़ा फैली आशायें

मानव मन का अद्भुत चिंतन
कभी रुलाये कभी हँसाये
हृदय सरित की गहन उर्मियाँ
पता नहीं कब शोर मचायें
ना ही बंधन ना सीमायें
चहुँ तरफ़ा फैली आशायें

हर्षित हो जाता है मनवा
जब मुस्काती मधु कलिकायें
सुष्मित होत हृदय की वृंदा
निरख हरित बौरात लतायें
ना ही बंधन ना सीमायें
चहुँ तरफ़ा फैली आशायें