भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

परम्परा / शमशेर बहादुर सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:22, 10 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमशेर बहादुर सिंह |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लोक - भावना ने जिनको
आगे रक्खा चुन :
'रेणु' फणीश्वरनाथ, साथ
' यात्री' नागार्जुन —
कथाकार कवि दो
बिहार के जाग्रत सपने :
सत्साहित्यिक, भारत की
जनता के अपने :
यह बात दिला दी याद फिर
दोनों के कारागार ने
थी राहुल को भी हथकड़ी
दी कांग्रेस की सरकार ने ।

1976