भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रियकर / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:29, 9 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=जूझते हुए / महेन्द्र भटनागर }} ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इस बहार में
गुलाब !
क्यों उदास ?
बार-बार ले रहे उसाँस।

है विकीर्ण
क्यों नहीं
विलास की सुवास ?

ओ गुलाब !
आज मत रहो उदास
इर क़दर उदास !

दो मिठास प्राण को
हुलास मन / उदार बन !

पुनीत प्यार से
सुधा विहार से
रहो प्रमोद-सिक्त

पास-पास !

पूर्ण जब विकास
मत रहो उदास !