भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अनिवार्य प्रश्न तुम / कविता भट्ट
Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:45, 30 मई 2019 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
जीवन-प्रश्न पत्र
अनिवार्य प्रश्न तुम
परीक्षार्थी-सा विवश
है मेरा प्यार
समय भी कम है
उत्तीर्ण भी होना है
बताओ तो सही
कहाँ से प्रारम्भ करूँ ?