Last modified on 3 जून 2019, at 10:54

तू कैसे क्यों हारा सोच / कुमार नयन

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:54, 3 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तू कैसे क्यों हारा सोच
तब फिर जीत का नारा सोच।

मत दे औरों पर इल्ज़ाम।
तू कितना नाकारा सोच।

ग़फ़लत करने वाला कौन
सोच ज़रा दोबारा सोच।

कुछ भी करने से पहले
क्या था सोच हमारा सोच।

बस इतना है मेरे पास
मीठी बोली खारा सोच।

सौ खुशियां दे देता है
इक पागल आवारा सोच।

काश कि दोनों मिल जाते
मेर्क सोच तुम्हारा सोच।