Last modified on 3 जून 2019, at 11:17

मिरा साहस अचानक खो गया है / कुमार नयन

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:17, 3 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मिरा साहस अचानक खो गया है
रगों का खून पानी हो गया है।

कहीं से दूध थोड़ा-सा भी लाओ
ये बच्चा रोते-रोते सो गया है।

बड़े आराम से सब लड़ पड़ेंगे
वो नफ़रत प्यार से यूँ बो रहा है।

दयारे-इश्क़ में क्या है कि यारो
नहीं लौटा अभी तक जो गया है।

सितमगर सोच ले क्या होगा तेरा
वो खूं से अपनी आंखें धो गया है।

पता सच का नहीं चल पायेगा अब
कि बनकर झूठ ही सच हो गया है।

दबा है खुद के वजनों से वही जो
हमें कंधों पे अपने धो रहा है।