भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नदी बहती है / रंजना गुप्ता

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:47, 29 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रंजना गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अहन्मन्यता के
अहँकार के पहाड़ों को
पार करती बहती है नदी

सौम्य शीतल जलधार
विरोध, अन्तर्विरोधों, बाधाओं को
ठेलती, परे धकेलती
फूटती है रसधार
निर्बाध, निरन्तर
 
विसँगतियों, वैमनस्यताओं के
दुर्गम पठार को करती दरकिनार
उत्तल उदधि के फेनिल तट
लहरो के कलरव, चञ्चल
अन्तर सी निर्मल
 
झर-झर बहती रहती है
नदी प्रेम की बहती है
कल-कल
छल-छल