Last modified on 22 जुलाई 2019, at 22:14

प्रेम पत्र / कुँअर रवीन्द्र

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:14, 22 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुँअर रवीन्द्र |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेरे पास
ढेर सारे प्रेम पत्र हैं.
 
 किसी और के
किसी और के लिए लिखे गए
 
 वह अंतिम पत्र भी
जो किसी और के बाद
किसी अन्य को लिखे जाने के
ठीक पहले का था
 
शब्दों में फर्क सिर्फ़ नाम का है
किसी और के बाद. किसी अन्य को
लिखे गए पत्र में