भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मज़लूम / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:05, 18 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= जिजीविषा / महेन्द्र भटनागर }} ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सारे जग का सोया जन-सागर
जब अभिनव स्वर सुनकर उठा सिहर,

सबने समझा —
कहीं गिरी है ध्वंसक गाज

पर, वह तो गरजी थी मज़लूमों की आवाज़ !

शोषक-दुर्गों को दृढ़ दीवारें
तड़कीं केवल कंपन के मारे,

सबने समझा —
भूडोल उठा है दुर्दम

पर, वे तो थे मज़लूमों के कुछ कूच-क़दम !