Last modified on 28 सितम्बर 2019, at 19:31

पर्यावरण दोहा / बिन्देश्वर प्रसाद शर्मा ‘बिन्दु’

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:31, 28 सितम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बिन्देश्वर प्रसाद शर्मा 'बिन्दु'...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कानन को मत काटिये, वह तेरा हमराज
काटे जो इसको अगर, साथ गिरेगी गाज।
पर्यावरण अब रो रही, बहती अश्रु की घार
जल-वायु प्रदूषित हुआ, सूरज है अंगार।
गंगा मैली हो गयी, गिरा हीम का ताज
धरती के इस साज को, आप बचाओ आज।
करते सब खिलवाड़ हैं, इस घरती के साथ
सब तमाशा देख रहे, रखे हाथ पर हाथ।
हाल खनन की मत कहो, होंगे सब हैरान
पैसे पर अब बिक रहे, देकर अपनी जान।