भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वह दिन ज़रूर आएगा / सूरजपाल चौहान

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:42, 2 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूरजपाल चौहान |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वह दिन ज़रूर आएगा

जब एक बाभन
अपने बाभन होने पर
शर्म से पानी-पानी होगा

भंगिन का बेटा
करेगा देश का नेतृत्व
पढ़ाएगा एकता का पाठ

और एकलव्य दूर खड़ा मुस्काएगा
अँगूठा दिखाते हुए एक दिन

वह ज़रूर आएगा...।