Last modified on 17 अक्टूबर 2019, at 20:50

अहंकार यह शीश महल सा / चन्द्रगत भारती

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:50, 17 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्रगत भारती |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भीगी पलकों से मत देखो
दर्पन झूठा कह लायेगा।

अपना अन्तर्मन तुम झाँको
कमी नजर आ जायेगी !
तुम यदि इसको दूर करो तो
मस्ती सी छा जायेगी !
वर्षो से जो जमा है दिल मे
पलक झपकते बह जायेगा।

अनजाने की गलती अक्सर
कहाँ दिखाई पड़ती है !
अपनी कमी छिपा कर दुनिया
सबसे खूब अकड़ती है !
अहंकार यह शीश महल सा
पल में इक दिन ढह जायेगा।

करो तमन्ना फूलों की तो
शूलों की सौगात मिले!
तपिस चाहिए यदि सांसो की
उमस भरी फिर रात मिले !
किन्तु रहो ईमान सहेजे
यही जगत में रह जायेगा