भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रभात / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:20, 20 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= टूटती शृंखलाएँ / महेन्द्र भट...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रंगीन गगन
ऊँचे पर्वत
घाटी मैदान
कि फैला है सुनसान !
हरे-हरे अगणित पेड़
कतारों में खड़े सघन
हिलते पल्लव
प्रतिक्षण-प्रतिपल
बहता शीतल मंद पवन
रंगीन गगन !

मेरा तन
बिस्तर पर लोट लगाता है,
आँखें मीचे
नींद परी को
दूर कहीं से
मौन बुलाता है !
मुन्नी जाग गयी है
कहती जो —
‘सुबह हुई
ओ बाबूजी, उठो-उठो !’